Chakradharpur News: 27 से ईटोर स्कूल मैदान में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का होगा आयोजन
चक्रधरपुर, नवम्बर 23 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर प्रखंड के ईटोर स्कूल मैदान में रनिंग स्टार क्लब ईटोर द्वारा तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 29 नवंबर तक होगा। प्रतियोगिता के फाइनल में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद जोबा माझी, विधायक सुखराम उरांव होंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मुखिया सोमनाथ कोया, उप प्रमुख विनय प्रधान उपस्थित रहेंगे। जबकि प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम मुंडा लखन हेम्ब्रम, वार्ड सदस्य मनोज कोया डा. गोविंद वल्लभ खलखो, ईश्वर चंद्र मिंज, सच्चिदानंद प्रधान, प्रदीप मिंज द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। प्रतियोगिता में कुल 48 टीमें हिस्सा लेगी। जबकि प्रतियोगिता के विजेता को 1 लाख 20 हजार, उप विजेता को 80 हजार, तृतीय विजेता को 40 हजार, चतुर्थ, पांचवा एवं छठा विजेता को 20-20 हजार रुपये नकद इनाम दिया जाएगा।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.