Chakradharpur News: 248 विद्यार्थियों के बीच साइकिल का वितरण
चक्रधरपुर, जुलाई 14 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर महात्मा गांधी हाई स्कूल में कल्याण विभाग द्वारा प्रदत्त साइकिल को शिक्षा विभाग द्वारा वितरण किया गया। सोमवार को महात्मा गांधी हाईस्कूल से विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच 248 साइकिल का वितरण किया गया। मध्य विद्यालय इंदकाटा 9, मध्य विद्यालय सेताहाका 9, मध्य विद्यालय डुकरी 14, उत्क्रमित मध्य विद्यालय लौजोड़ा 44, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भरनियां 53, मध्य विद्यालय सिकीदिकी 20 तथा मध्य विद्यालय आसनतलिया 99 कुल 248 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के बीपीओ बलराज कपूर, रिसोर्स शिक्षक अनिल प्रजापति समेत विभिन्न विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: 248 विद्यार्थियों के बीच साइकिल का वितरण यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.