चक्रधरपुर, अगस्त 20 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना प्रभारी मनीष कुमार को एंटी करप्शन ब्यूरो जमशेदपुर की टीम ने 15 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है और उसे अपने साथ जमशेदपुर ले गई। जानकारी के मुताबिक अफीम तस्करी के मामले में बंदगांव थाना में दर्ज एक मामले से एक आरोपी का नाम हटाने के एवज में बंदगांव थाना प्रभारी द्वारा 15 हजार रुपये की घूस मांगी गई थी। इसके बाद पीड़ित ने इसकी एसीबी जमशेदपुर में शिकायत की, इसके बाद एसीबी की टीम ने बंदगांव थाना प्रभारी को रंगे हाथ गिरफ्तार करने की योजना बनायी। योजना के मुताबिक गुरुवार करीब डेढ बजे आरोपी ने जैसे ही 15 हजार रुपये घूस दिये, मौके मौजूद एसीबी की टीम ने थाना प्रभारी को पकड़ लिया। इसके बाद उसके बंदगांव स्थित आवास पर भी जांच की और उसे अपने साथ जमशेदपु...