चक्रधरपुर, अगस्त 17 -- Chakradharpur News: सोनुवा, संवाददाता सोनुवा प्रखंड कार्यालय में राष्ट्रीय त्यौहार के दिन 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के दौरान पंचायत के चुने हुए जनप्रतिनिधि को अपमानित करने का मामला सामने आया है। जिससे ग्रामीण हैरान है। उन्होंने इसे लोगों द्वारा चुने गये प्रतिनिधि का घोर अपमान करार दे रहे है। इस मामले से सोनुवा के लोग बीडीओ सोमनाथ उराँव के इस कदम से बीडीओ के कार्यशैली पर सवाल उठा रहे है। इस मामले के मुताबिक सोनुवा के प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ उरांव ने प्रमुख नन्दिनी सोय को ध्वजारोहण करने के लिए आमंत्रित करने के बाद खुद झंडा फहरा दिया। दरअसल, 14 अगस्त को सोनुवा के बीडीओ सोमनाथ उरांव ने प्रमुख नन्दिनी सोय को पत्र भेजकर प्रखंड कार्यालय में ध्वजारोहण करने के लिए आमंत्रित किया था। सुबह नौ बजे प्रखंड कार्यालय ...