चक्रधरपुर, अगस्त 15 -- Chakradharpur News: सोनुवा। सोनुवा थाना क्षेत्र के उड़नचौका गोंडासाई में शनिवार शाम 11 हजार वोल्ट की मेन लाइन तार की चपेट में आने से 15 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुदड़ी थाना क्षेत्र के बिरकेल गांव निवासी बिश्राम सुरीन, पिता एजिकेल सुरीन के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब छह बजे कुछ बच्चे गोंडासाई में फुटबॉल खेल रहे थे। खेल के दौरान फुटबॉल नहर में जा गिरा। उसे निकालने के दौरान बिश्राम सुरीन नहर के पास लगे 11 हजार वोल्ट के बिजली खंभे के नीचे झूल रहे तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया।ग्रामीण तत्काल उसे सोनुवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि बिश्राम अपने किसी परिचित के यहां गोंडासाई में रह रहा था।...