Chakradharpur News: 10 दिन में बिजली समस्या दूर नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे ग्रामीण
चक्रधरपुर, जुलाई 13 -- Chakradharpur News: आनंदपुर। मनोहरपुर प्रखंड के पुराना मनोहरपुर गांव में लंबे समय से बनी बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सोमवार को सामने आया। ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति विभाग के एसडीओ उपेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपकर 10 दिनों के भीतर नियमित बिजली आपूर्ति, लो-वोल्टेज की समस्या के समाधान और गांव को टाउन फीडर से जोड़ने की मांग की। चेतावनी दी गई कि समय सीमा में कार्रवाई नहीं होने पर 11वें दिन से चरणबद्ध एवं शांतिपूर्ण आंदोलन, धरना-प्रदर्शन और बिजली विभाग कार्यालय का घेराव किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पास 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र होने के बावजूद नियमित बिजली नहीं मिल रही, जिससे पढ़ाई, खेती, घरेलू कार्य और छोटे कारोबार प्रभावित हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: बिजली संकट पर फूटा ग्रामीणों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.