Chakradharpur News: 1.18 करोड़ से मुरूमबुरा-कटवा सड़क का होगा निर्माण
चक्रधरपुर, जुलाई 2 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। बंदगांव प्रखंड के मेरोमगुटू पंचायत में मुरूमबुरा से कटवा तक 1 किलोमीटर सड़क, पुलिया एवं गार्डवाल निर्माण कार्य का बुधवार को नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव, विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई एवं पीरू हेम्ब्रम ने विधिवत पूजा-अर्चना कर किया। निर्माण कार्य लघु सिंचाई प्रमंडल चाईबासा द्वारा डीएमएफटी मद से किया जाएगा। सड़क, पुलिया तथा गार्डवाल का निर्माण 1 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से होगी। मौके पर चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि मेरोमगुटू पंचायत के ग्रामीण मुरूमबुरा से कटवा पथ निर्माण की मांग काफी सालों से कर रहे थे। विधायक सुखराम उरांव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इस सड़क निर्माण की अनुशंसा की थी। यह भी पढ़ें- Saraikela News: राजनगर में जिला परिषद की वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.