Chakradharpur News: 08--महारास से रुक्मिणी विवाह तक, भागवत कथा के छठे दिन भक्ति में डूबे श्रद्धालु
चक्रधरपुर, सितम्बर 19 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर के थाना रोड स्थित गायत्री कुंज में समस्त भगेरिया परिवार की ओर से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन शुक्रवार को श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथावाचक आचार्य हिमांशु जी महाराज ने कथा के दौरान महारास के पांच अध्यायों का वर्णन करते हुए इन्हें श्रीमद्भागवत के पंच प्राण बताया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के मथुरा प्रस्थान, कंस वध और महर्षि संदीपनी के आश्रम में विद्या ग्रहण करने के प्रसंग सुनाए। इसके साथ ही कालयवन वध, उद्धव-गोपी संवाद, द्वारका की स्थापना और रुक्मिणी विवाह की कथा का भी संगीतमय एवं भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा के दौरान श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई, जिसे देखकर श्रद्धालु आनंदित हुए। आचार्य हिमांशु जी महाराज ने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.