चक्रधरपुर, सितम्बर 12 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर प्रखंड की सिलफोड़ी पंचायत में शुक्रवार को नि:शुल्क विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष तथा सचिव रवि चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में सहायक एलएडीसी रत्नेश कुमार ने ग्रामीणों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की कार्यप्रणाली और नि:शुल्क कानूनी सहायता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गरीब, असहाय, महिला, बच्चे, दिव्यांग तथा अनुसूचित जाति-जनजाति के लोग मुफ्त कानूनी सलाह और अधिवक्ता की सुविधा ले सकते हैं। शिविर में डायन कुप्रथा, बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी कुरीतियों व अपराधों के खिलाफ जागरूक किया गया। ग्रामीणों से ऐसे मामलों की सूचना पुलिस हेल्पलाइन 112 या डीएलएस...