चक्रधरपुर, जुलाई 22 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव एवं उपाध्यक्ष विजय साव ने मंगलवार को दंदासाई स्थित रानी तालाब का निरीक्षण कर बरसात के दौरान होने वाली जलजमाव की समस्या का जायजा लिया। इस दौरान वार्ड पार्षद राजू प्रसाद कसेरा, गौतम रवानी, स्वपन मिस्त्री और शाहीन तबस्सुम भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में जलनिकासी की व्यवस्था को बेहतर बनाने और समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Buxar News: दो दिनों की बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, हरिजी हाता की गलियां बनीं तालाबजलजमाव की समस्या बता दें कि बरसात के दिनों में रानी तालाब का जलस्तर बढ़ने पर निकासी नाली में कचरा जमा होने से पानी का बहाव बाधित हो जाता है। इसके कारण हर वर्ष रानी स्कूल रोड और दंदासाई क्षेत्र में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।...