चक्रधरपुर, सितम्बर 28 -- Chakradharpur News: गोइलकेरा में झारखंड पुनरुत्थान अभियान, गैर-राजनीतिक सामाजिक संगठन की आवश्यक बैठक संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता अभियान के जिलाध्यक्ष शैली शैलेन्द्र सिंकु ने की। बैठक के दौरान जनहित के कई मुद्दों पर चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष ने जिले में संगठन विस्तार के क्रम में मनहरण हेंब्रम को गोइलकेरा प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया। यह मनोनयन अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष के निर्देश और केंद्रीय महासचिव अमृत माझी के सहमति पर की गई। जिला अध्यक्ष ने मनहरण हेंब्रम को संगठन विस्तार का निर्देश दिया। मौके पर उपस्थित सदस्यों ने उनको बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष सन्नी सिंकु, जिलाध्यक्ष शैली शैलेन्द्र सिंकु, स्टूडेंट विंग के मेंटर बासिल हेंब्रम, उपाध्यक्ष विशाल गुड़िया, विकास अंगरिया, डुबराज अंगरिया, ...