चक्रधरपुर, सितम्बर 28 -- Chakradharpur News: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर बंदगांव प्रखंड स्थित प्रमुख पर्यटन स्थल हिरणी जलप्रपात में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त मनीष कुमार ने पर्यटक स्थल को स्वच्छ, सुंदर एवं आकर्षक बनाए रखने तथा स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने की शपथ दिलाई। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यटन दिवस पर कोनार डैम में स्वच्छता अभियानस्वच्छता का महत्व इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग या व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। पर्यटन स्थलों की प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखने के लिए यह आवश्यक है कि पर्यटक और स्थानीय लोग स्वच्छता के प्रति सजग रहें। उन्होंने कहा कि हिरणी जलप्रपात पश्चिमी सिंहभूम ...