Chakradharpur News: हाइवा की चपेट में ग्रामीण चिकित्सक की मौत, 8 घंटे बाद समझौते से हटा सड़क जाम
चक्रधरपुर, अगस्त 9 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर। मनोहरपुर थाना क्षेत्र के मणिपुर चौक पर शनिवार शाम हाइवा की चपेट में आने से ग्रामीण चिकित्सक प्रहलाद महतो की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर मनोहरपुर-राउरकेला मुख्य मार्ग जाम कर दिया। करीब 8 घंटे बाद रात 2 बजे प्रशासन, ठेका कंपनी और परिजनों के बीच लिखित समझौते के बाद जाम समाप्त हुआ।हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर डीएसपी डेविड ए. डोडराय, बीडीओ शक्ति कुंज और थाना प्रभारी अम्मीएल एक्का मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। देर रात हुई बातचीत के बाद ठेका कंपनी के प्रतिनिधि ने मृतक के परिवार को 2.5 लाख रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता देने और हरसंभव सहयोग का लिखित आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: मनोहरपुर में आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.