चक्रधरपुर, अगस्त 13 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। भाजपा सांगठनिक जिला चक्रधरपुर की एक बैठक बुधवार को रामचंद्रपुर में हुई। इसमें हर घर तिरंगा अभियान सहित कई विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक गुरुचरण नायक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला प्रभारी शैलेंद्र सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मालती गिलुवा, डॉ. विजय सिंह गागराई, सतीश पुरी सहित कई नेता मौजूद थे। बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया। बैठक में जिला प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने मासिक बैठक, शक्ति केंद्र की बैठक, कलश वंदन यात्रा, सभी बूथों का सशक्तीकरण, मन की बात कार्यक्रम को सुनने, प्रत्येक पंचायत में प्रभारी नियुक्त करने, एसआईआर अभियान एवं हर घर तिरंगा अभियान को प्...