Chakradharpur News: हर्षोल्लास से मां लक्ष्मी की हुई आराधना
चक्रधरपुर, अक्टूबर 26 -- Chakradharpur News: पोड़ाहाट अनुमंडल के चक्रधरपुर, मनोहरपुर, सोनुवा, गोईलकेरा, बंदगांव, आनंदपुर प्रखंड के अलावा कराईकेला, चिरिया समेत ओड़िया बहुल गांवों में रविवार को शरद पूर्णिमा पर देर शाम मां लक्ष्मी (लक्खी) की पूजा बड़े धूमधाम से की गई। शहर और ग्रामीण क्षेत्र में उत्साह के साथ मां की पूजा की गई। मां लक्ष्मी की प्रतिमा की स्थापना वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। लक्ष्मी पूजा को लेकर पूरे शहर का माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु दिनभर निर्जला उपवास रहकर शाम को मां लक्ष्मी का आराधना किया। वहीं बंगाली समाज में लक्खी पूजा का विशेष महत्व है। उक्त समाज के सभी लोगों ने अपने-अपने घरों में परंपरा के अनुसार मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की। यह भी पढ़ें- Dumka News: समृद्धि की देवी मां लक्खी की हुई पूजा श्रद्धालुओं में मां लक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.