Chakradharpur News: सड़क हादसे में पत्रकार समेत दो घायल
चक्रधरपुर, जुलाई 13 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर। रविवार की दोपहर मनोहरपुर शहर के रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क हादसे में स्थानीय पत्रकार राधेश सिंह ( 47 ) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बेहतर इलाज के लिए राउरकेला ले जाया गया है। घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर सप्ताहिक हाट से वह अपने एक दोस्त संदीप महतो के साथ सब्जी खरीदकर घर जा रहे थे। इसी दौरान रेलवे क्रॉसिंग के पास सामने से आ रहे एक स्कूटी सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद लोगों के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.