Chakradharpur News: सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल
चक्रधरपुर, अगस्त 22 -- Chakradharpur News: गोईलकेरा। डुमरिया गांव निवासी देवाशीष सिंकू (18) और संजीव बोइपाई (18) शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दोनों युवक मोटरसाइकिल से डुमरिया गांव से गोईलकेरा की ओर जा रहे थे। लाजोरा घाटी पार करने के बाद जैसे ही वे गोईलकेरा हाईस्कूल के पास पहुंचे अचानक एक कुत्ता मोटरसाइकिल के सामने आ गया और पहिए के नीचे घुस गया। मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में देवाशीष सिंकू के चेहरे और हाथ में गंभीर चोट लगी जबकि संजीव के हाथ और कंधे में चोट आई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.