चक्रधरपुर, सितम्बर 10 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड में रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच 75 ई पर उलीडीह से चारमोड़ तक निर्माणाधीन करीब 15 किलोमीटर सड़क ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। बारिश के मौसम में कहीं डायवर्सन बहने से लोगों को परेशानी हो रही है तो कहीं संवेदक नुकीले पत्थर बिछाकर छोड़ दिया है। इस कारण ग्रामीणों के साथ साथ स्कूली बच्चों को भी परेशानी हो रही है। जानकारी के मुताबिक चक्रधरपुर प्रखंड के रांची-चाईबासा एनएच 75 ई पर उलीडीह चौक बोरदा, चंद्री, पनसुवां, चैनापुर, सहजोरा, डुमरडीह, महुलपानी, लखनबादी, लौजोड़ाकला, गोपीनाथपुर होते हुये चारमोड़ तक करीब 15 किलो सड़क का निर्माण पिछले एक साल से चल रहा है। लेकिन संवेदक लौजोड़ाकला गांव के पास कई जगहों पर पुलिया निर्माण स्थल पर सही ढंग से डायवर...