Chakradharpur News: सड़क दुर्घटना में घायल कन्हाई प्रधान की मौत
चक्रधरपुर, अगस्त 30 -- Chakradharpur News: कराईकेला थाना क्षेत्र के डोंमगोडा के समीप शुक्रवार की देर शाम बाइक दुर्घटना में घायल कन्हाई प्रधान की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक कन्हाई प्रधान खरसवां प्रखंड के तेलाईडीह गांव का रहने वाला था। बता दें कि कराईकेला थाना क्षेत्र के डोंमगोडा दो बाइक में टक्कर हो गई थी। इसमें छह लोग घायल हो गये थे, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसमें तीन लोगों की हालत गंभीर थी, जिसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया था जिसमें कन्हाई प्रधान भी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.