Chakradharpur News: सड़क किनारे बेसहारा पड़ी वृद्ध महिला को मिला रैन बसेरा का सहारा
चक्रधरपुर, अक्टूबर 12 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर के थाना रोड में सड़क के किनारे करीब एक माह से लाचार अवस्था में पड़ी अस्वस्थ और मानसिक रूप से बीमार वृद्ध महिला को रविवार को रैन बसेरे में आश्रय दिलाया गया। वृद्ध महिला अधिवक्ता उमाशंकर मिश्रा के घर के पास सड़क किनारे रह रही थी। उसकी स्थिति काफी दयनीय थी और वह आसपास की गंदगी के बीच रहने को मजबूर थी। मामले की जानकारी वार्ड पार्षद सपन मिस्त्री ने अधिकार मित्र श्वेता रवानी को दी। इसके बाद श्वेता रवानी ने नगर पालिका के कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार हांसदा से संपर्क कर वृद्ध महिला के लिए रैन बसेरे में आश्रय की व्यवस्था कराने की पहल की। नगर पालिका के सहयोग से महिला को टोटो से चक्रधरपुर स्थित रैन बसेरे पहुंचाया गया, जहां उसे सुरक्षित रखा गया। अधिकार मित्र श्वेता रवानी ने बताया कि आगे की कार्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.