Chakradharpur News: स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन को लेकर बैठक
चक्रधरपुर, अगस्त 12 -- Chakradharpur News: गोईलकेरा, संवाददाता गोइलकेरा के प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर बैठक हुई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार ने ध्वजारोहण की समय सारणी की जानकारी दी। सुबह आठ बजे गोइलकेरा के स्टेशन रोड स्थित सुभाष चौक में सबसे पहले ध्वजारोहण किया जाएगा। वहीं प्रखंड कार्यालय में सुबह 10 बजे प्रमुख निरुमानी कोड़ाह झंडा फहराएंगी। मुख्य कार्यक्रम प्रखंड सह अंचल कार्यालय में ही होगा। जिसमें कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और प्लस टू हाई स्कूल के विद्यार्थी बैंड की धुन पर राष्ट्रगान में हिस्सा लेंगे। वहीं प्रखंड के सभी स्कूलों को अपने पोषक क्षेत्र में प्रभात फेरी निकालने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- Ghumla News: कामडारा में झंडोत्तोलन का समय त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.