Chakradharpur News: स्वच्छता जागरूकता को लेकर संत जेवियर इंग्लिश स्कूल के छात्र छात्राओं ने निकाली रेली
चक्रधरपुर, अक्टूबर 7 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। संत जेवियर इंग्लिश स्कूल पोटका की और से बुधवार को स्वच्छता जागरूकता रैली निकाल कर स्वच्छता का संदेश दिया। आज सुबह साढ़े सात बजे से संत जेवियर इंग्लिश स्कूल के सैकड़ों छात्र छात्राओं ने स्वच्छता संबंधी कार्ड लेकर कारमेल स्कूल से एक रैली निकाली। बच्चों ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करो, ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने,अपने घर , मोहल्ला और शहर की साफ सफाई में भागीदारी बनने इत्यादि नारों के साथ रैली में शामिल हुए । रैली में संत जेवियर इंग्लिश स्कूल के प्राचार्य एस पुथूमय राज, एवं बहुत संख्या में शिक्षक और छात्र छात्राएं शामिल हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.