चक्रधरपुर, अगस्त 30 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। स्टेशन के पश्चिमी भाग में जर्जर होकर बंद पड़े पुराने फुट ओवरब्रिज (एफओबी) के स्थान पर नए ब्रिज के निर्माण की मांग तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडेय ने इस संबंध में केंद्रीय रेल मंत्री को एक मांगपत्र सौंपा है। पत्र में रेल मंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए बताया गया है कि स्टेशन के पश्चिमी हिस्से में स्थित पुराना फुट ओवरब्रिज अब लगभग ध्वस्त हो चुका है और सुरक्षा कारणों से बंद है। इस ब्रिज का उपयोग शहर के बड़ी संख्या में नागरिक और यात्री स्टेशन जाने के लिए करते थे। ब्रिज के बंद होने से आम यात्रियों को प्लेटफॉर्म संख्या 1, 2 और 3 तक पहुंचने में अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...