Chakradharpur News: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
चक्रधरपुर, जुलाई 13 -- Chakradharpur News: आनंदपुर,संवाददाता। आगामी रथ यात्रा महोत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को आनंदपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी प्रिंस झा ने की। बैठक के दौरान थाना प्रभारी प्रिंस झा ने कहा कि रथ यात्रा के दौरान यदि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया के माध्यम से माहौल बिगाड़ने का प्रयास करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस सोशल मीडिया गतिविधियों पर लगातार नजर रखेगी और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मौजूद लोगों ने भी अपने-अपने सुझाव रखते हुए रथ यात्रा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सफल बनाने में प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। यह भी पढ़ें- Simdega News: रथयात्रा शांतिपूर्ण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.