Chakradharpur News: सोलर फेंसिंग में करंट से हाथी की मौत की आशंका, वन विभाग जांच में जुटा
चक्रधरपुर, अक्टूबर 21 -- Chakradharpur News: राउरकेला। सुंदरगढ़ जिले के बिसरा वन क्षेत्र के अंतर्गत डुमरता गांव में मंगलवार रात एक दंतैल हाथी की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गांव में हाथियों को रोकने के लिए लगाई गई सोलर फेंसिंग में करंट प्रवाहित होने के कारण हाथी की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता वन विभाग की जांच के बाद ही चल पाएगा। घटना की सूचना मिलने के बाद बुधवार सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले बंडामुंडा इलाके में 24 हाथियों का एक झुंड पहुंचा था। आशंका जताई जा रही है कि डुमरता में मृत मिला हाथी उसी झुंड का सदस्य हो सकता है। वन विभाग की जांच के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.