Chakradharpur News: सोलर जलमीनार की मरम्मत कराने की मांग
चक्रधरपुर, अक्टूबर 16 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। नलिता पंचायत के कुरमुंडा गांव के कुशालडीह गांव में वर्षों से खराब पड़े जलमीनार की कांग्रेस नेता ने मरम्मत कराने की मांग की है। कांग्रेस नेता विजय सिंह सामाड ने प्रखंड के बीडीओ और पंचायत सचिव को एक पत्र लिख कर इस मामले में तुरंत संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जलमीनार खराब होने से लोगों को पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और पानी दूसरे गांव से लाना पड़ रहा है। इसलिए तुरंत जलमीनार की मरम्मति करायी जाय, ताकि लोगों को पानी की समस्या से निजात मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.