Chakradharpur News: सोनुवा में हाईमास्ट ठीक कराने की मांग
चक्रधरपुर, अगस्त 22 -- Chakradharpur News: सोनुवा। प्रमुख नंदनी सोय ने डीडीसी को मांग पत्र सौंपकर सोनुवा प्रखंड में खराब पड़े हाईमास्ट की मरम्मत कराने और नए स्थानों पर लाइट लगाने की मांग की है। डीडीसी को सौंपे मांग पत्र में कहा कि सोनुवा प्रखंड में सोनापोस बाजार स्थित हाईमास्ट, कुन्दरुगुटु का वन प्रक्षेत्र, चेकनाका सोनुवा (मधुपुर) स्थित हाईमास्ट लाइट, महुलडीहा मैदान स्थित हाईमास्ट लाइट और सोनुवा बाजार स्थित लगे हाईमास्ट लाइट खराब हैं। जबकि उन्होंने सोनुवा बाजार, प्रखंड कार्यालय के सामने सोनुवा मेन गेट, टुनिया बाजार, लोटापहाड़ गोबिंदपुर बाजार, सोनापोस, जोड़ापोखर धोलाबनी चौक, पोड़ाहाट शिव मंदिर चौक, बालजोड़ी मैदान और एसएस हाईस्कूल सोनुवा के सामने लाइट लगाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.