चक्रधरपुर, अगस्त 31 -- Chakradharpur News: सोनुआ, संवाददाता राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय, सोनुआ में राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। खेल महोत्सव में उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। आयोजन का थीम 'खेलेगा भारत, जीतेगा भारत' रहा। विद्यार्थियों के लिए पुश-अप, स्किपिंग, प्लैंक चैलेंज, पास द बॉल, स्पोर्ट्स बन्धन आदि खेल और प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया। 'खेल से स्वास्थ्य' विषय पर स्लोगन/नारे एवं निबंध प्रतियोगिता भी हुई। सांकेतिक और पारंपरिक खेल प्रदर्शन के तहत योग, मास पी.टी., मार्शल आर्ट, रस्साकशी एवं तीरंदाजी का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल दौड़ प्रतियोगिता भी आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- ...