Chakradharpur News: सोनुवा में ट्रेन से गिरकर 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत
चक्रधरपुर, अगस्त 16 -- Chakradharpur News: सोनुवा। सोनुवा रेलवे स्टेशन परिसर के पोल संख्या 332/26 और 332/28 के बीच ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सोनुवा थाना क्षेत्र बनुआ गांव निवासी सुचन्द्र प्रधान (45 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन स्टेशन पहुंचे। परिजनों के अनुसार, सुचन्द्र प्रधान ट्रेन से रायगढ़ से सोनुवा लौट रहा था। स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने के दौरान उनका पैर फिसल गया, जिससे वे नीचे गिर गए और हादसे के शिकार हो गए। आरपीएफ ने शव को कब्जे में लेकर जीआरपी को सूचित कर दिया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.