Chakradharpur News: सोनुवा-मदांगजाहिर बीच चार किमी तक की दूरी में चालीस गड्ढे
चक्रधरपुर, जुलाई 22 -- Chakradharpur News: सोनुवा व मदांगजाहिर गांव के बीच चार किमी लम्बी सड़क में अब करीब चालिस गड्ढे बन गये हैं। जिससे सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई है। बारिश के दिनों में इस सड़क पर आवागमन काफी मुश्किल हो गया है। यह सड़क सिर्फ मदांगजाहिर गांव को नहीं जोड़ता, यह सड़क आगे सोनुवा-लोंजो मुख्य सड़क के अलावा सोनुवा-पाताहातु मुख्य सड़क को भी जोड़ता है। यूं तो सड़क में चालिस से ज्यादा छोटे-बड़े गड्ढे बन गये हैं लेकिन सोनापोस गाँव कैवर्त टोला में सड़क पर बना बड़ा सा गड्ढा लोगों की मुश्किले बढ़ा रही है। सड़क की मरम्मत हुए छह साल बीत गये हैं जिससे सड़क जर्जर बन गया है। इस सड़क पर प्रतिदिन सैकड़ों स्कूली बच्चों के अलावा आम ग्रामीण सोनुवा प्रखंड मुख्यालय व सोनुवा मुख्य बाजार तक यातायात करते है। जिस कारण अब ग्रामीण इस सड़क को तत्काल मरम्मत करने की मांग कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.