चक्रधरपुर, अगस्त 10 -- Chakradharpur News: सोनुवा। प्रखंड के सोनुवा व मदांगजाहिर गांव के बीच चार किमी लम्बी सड़क करीब एक साल से जर्जर हालत में है। यह सड़क बारिश की मौसम में पूरी तरह कीचड़मय हो गई है। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। यह सड़क सिर्फ मदांगजाहिर गांव को ही नहीं, सोनुवा-लोंजो मुख्य सड़क के अलावा सोनुवा-पाताहातु मुख्य सड़क को भी जोड़ता है। सड़क में कई छोटे-बड़े गड्ढे बन गये है। सड़क का मरम्मत कार्य का शिलान्यास 2017 में हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...