Chakradharpur News: सोनुवा के निश्चिंतपुर मैदान में धूमधाम से मना विश्व आदिवासी दिवस
चक्रधरपुर, अगस्त 10 -- Chakradharpur News: सोनुवा, संवाददाता सोनुवा के निश्चिंतपुर मैदान में रविवार को 32वाँ विश्व आदिवासी दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। जिसको लेकर आयोजित समारोह में आदिवासी युवक-युवतियों ने पारम्परिक ढोल-नगाड़े बजाकर पारम्परिक वेशभूषा में जमकर नृत्य कर आदिवासी कला-संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम में सभी लोग पारम्परिक वेशभूषा पहने हुए थे। जिससे निश्चिंतपर मैदान काफी मनमोहक नजर आ रहा था। कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ सोमनाथ उराँव, जिप सदस्य सुहागी मुर्मू, सामाजिक कार्यकत्र्ता डॉ रीना गोडसरा, , पूर्व विधायक गुरुचरण नायक आदि ने झंडोत्तोलन कर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने आदिवासी संस्कृत पारम्परा बचाये रखने का आह्वान किया। सभी ने आदिवासी समाज के युवाओं को शिक्षा के प्रति ध्यान देने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.