चक्रधरपुर, सितम्बर 28 -- Chakradharpur News: सोनुवा प्रखंड के देवाबीर गांव की महिला किसान मादुई सोय ने प्राकृतिक खेती अपनाकर कम भूमि में बेहतर आमदनी का उदाहरण पेश किया है।

प्राकृतिक खेती में सफलता राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन (एनएमएनएफ) के तहत प्रशिक्षण और तकनीकी मार्गदर्शन प्राप्त करने کے بعد उन्होंने 15 डिसमिल जमीन पर मिश्रित फसल की खेती कर इस सीजन में 14 हजार रुपये की कुल आय अर्जित की। लागत घटाने के बाद उन्हें 12,030 रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। मादुई सोय पहले रासायनिक खाद और कीटनाशकों का इस्तेमाल करती थीं। इससे खेती की लागत बढ़ रही थी। एनएमएनएफ के प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने जीवामृत, नीमास्त्र, अग्निअस्त्र, अंडा टॉनिक और सुपर कम्पोस्ट जैसे प्राकृतिक इनपुट तैयार करने और उपयोग करने की जानकारी हासिल की।

कृषि का विविधीकरण प्रशिक्षण के बाद उ...