चक्रधरपुर, अक्टूबर 11 -- Chakradharpur News: सोनुवा, संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम शनिवार को एसआईआर के तहत सोनुवा प्रखण्ड सभी मतदान केंद्रों पर 'मेगा हेल्प डेस्क कैंप' आयोजन किया गया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार इस कैंप का मुख्य उद्देश्य पेंडिंग कार्यों को निपटाना और नए मतदाताओं का नाम जोड़ना है। कार्यक्रम के दौरान चुनाव पाठशाला के अंतर्गत संचालित गतिविधियों एवं कार्यवाही की जानकारी ली गई। संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि पात्र नए मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए फॉर्म-6 के माध्यम से अधिकाधिक पंजीकरण सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। यह भी पढ़ें- Dumka News: मतदान केंद्र में चौथी चुनावी पाठ...