Chakradharpur News: सोनुवा : बाइक व साइकिल में टक्कर, तीन घायल
चक्रधरपुर, नवम्बर 26 -- Chakradharpur News: सोनुवा। एनएच 320डी के सोनुवा निश्चिंतपर गांव के पास राजगांव मोड़ पर बाइक व साइकिल की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सोनुवा में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया गया। घटना में सोनुवा गोलमुंडा गांव के पातर सवैंया (50) के अलावा पिता-पुत्री गुदड़ी थाना क्षेत्र कुटिपी गांव के गंगाराम देवगम (30) व प्रियंका देवगाम (10) शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक पातर सवैंया काम खत्म कर अपने घर गोलमुंडा लौट रहा था। राजगांव मोड़ के पास चक्रधरपुर तरफ से आ रहे बाइक सवार गांगाराम देवगम के साथ टक्कर हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.