Chakradharpur News: सेवा सत्यापन के लिए बीआरसी में लगा विशेष कैंप
चक्रधरपुर, जुलाई 30 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। बीआरसी में बुधवार को सेवा सत्यापन एवं वार्षिक वेतन वृद्धि से संबंधित विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में जिला शिक्षा अधीक्षक सह चक्रधरपुर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने चक्रधरपुर, सोनुवा एवं बंदगांव प्रखंड के शिक्षकों के सेवा सत्यापन तथा वार्षिक वेतन वृद्धि से जुड़े मामलों का निष्पादन किया। कैंप के दौरान चक्रधरपुर प्रखंड के 140, बंदगांव प्रखंड के 91 तथा सोनुवा प्रखंड के 139 शिक्षकों का सेवा सत्यापन एवं वार्षिक वेतन वृद्धि का कार्य पूरा किया गया। इस अवसर पर डीएसी कार्यालय के इकबाल अहमद, बीपीओ बलराज कपूर, शिक्षक भुवनेश्वर मुंडारी, त्रिलोचन साहू, भोला मिश्रा, प्रेमलाल सोय, मनोहर सिंह ओड़ेया समेत काफी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे। यह भी पढ़ें- शिक्षक-प्रशिक्षण पाठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.