चक्रधरपुर, सितम्बर 25 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान को लेकर बिरसा सेवा संस्थान करंजो में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में चक्रधरपुर प्रभारी शैलेंद्र सिंह और सेवा के रंग और आंगन के उत्सव की कोल्हान प्रभारी रीता मुखी मौजूद रहीं। इस दौरान 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलने वाले अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों और उनकी सफलता को लेकर चर्चा की गई। बैठक में आगामी 27 सितंबर को सभी बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुनने का निर्णय लिया गया। साथ ही अभियान के दौरान प्रत्येक घर में रंगोली बनाने और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: सेवा संकल्प अभियान की तैयारी को लेक...