चक्रधरपुर, अक्टूबर 12 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर । सेरसा चक्रधरपुर के तात्वाधान में साउथ वेस्ट इंस्टीट्यूट में शुक्रवार से आयोजित तीन दिवसीय अंतर मंडलीय बॉली बाल प्रतियोगिता में चक्रधरपुर की टीम चैंपियन बनी। रविवार को प्रतियोगिता के फाईनल में चक्रधरपुर की टीम ने आद्रा को 25-20,25-20 और 25-14 के सेट में हराकर चक्रधरपुर चैंपियन बन गया। चक्रधरपुर की टीम के कप्तान आशीष आनंद, तेजनारायण प्रसाद, सीएस दास, हिंमाशु कुमार, दीपक कुमार, सुभाष कुमार, दीपक कुमार, नंदलाल माझी, मनोज दास, सोमनाथ , पी के हलदर, एल मनोहर, विकास कुमार है। कोच संजय गुप्ता, एवं मैच के रेफरी की भूमिका संदीप कुमार, अमित दास मौजूद थे। पुरस्कार वितरण समारोह में एडीआरएम अनूप पटेल, स्पोर्टस ऑफिसर राजीव रंजन रसिक, एओएम अमित बधानी उपस्थित होकर विजेता चक्रधरपुर टीम को विजेता ट्रॉफ...