चक्रधरपुर, अक्टूबर 10 -- मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम Chakradharpur News: चक्रधरपुर।विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर 10 अक्टूबर को सूर्या नर्सिंग कॉलेज, चक्रधरपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, मानसिक समस्याओं से जुड़े सामाजिक संकोच एवं भ्रांतियों को दूर करना तथा लोगों को मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करना था।कार्यक्रम में भाषण, पोस्टर प्रदर्शनी एवं नाटक के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों के जरिए तनाव, अवसाद, चिंता तथा अन्य मानसिक समस्याओं को समझने, उनके शुरुआती लक्षणों को पहचानने और जरूरत पड़ने पर उचित सहायता लेने का संदेश दिया। पोस्टर प्र...