चक्रधरपुर, अक्टूबर 7 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। सुर्या नर्सिंग कॉलेज में नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को कॉलेज के शिक्षकों एवं अन्य विद्यार्थियों से परिचित कराना तथा उन्हें कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराना था।कार्यक्रम की शुरुआत नए विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के हार्दिक स्वागत के साथ हुई। मौके पर कॉलेज के निदेशक गौरी शंकर महतो, प्राचार्य मेघा मीनाक्षी तिर्की, प्रबंधक नरेश महतो समेत अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नर्सिंग शिक्षा, पाठ्यक्रम, अनुशासन, उपस्थिति, क्लिनिकल प्रशिक्षण तथा कॉलेज में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान कॉलेज परिवार की ओर से सभी नए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भव...