Chakradharpur News: सीढ़ी घाट पर नदी के दोनों छोरों पर सीढ़ी का होगा निर्माण
चक्रधरपुर, जुलाई 18 -- Chakradharpur News: शहर के प्रमुख सीढ़ी घाट पुराना बस्ती स्थित छठ नदी घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जल्द ही लगभग 2000 फीट लंबी सीढ़ी और गार्डवाल का निर्माण कराया जाएगा। यह कार्य एनआरईपी विभाग द्वारा विधायक सुखराम उरांव की अनुशंसा पर कराया जाएगा। योजना के तहत नदी के दोनों छोरों से भलिया घाट तक सीढ़ी निर्माण के लिए विभाग के कनीय अभियंता अंकित ने स्थल का निरीक्षण कर नापी की। इस योजना का प्रस्ताव वार्ड पार्षद स्वपन मिस्त्री ने नगर परिषद की बोर्ड बैठक में रखा था।बताया गया कि यह घाट शहर का मुख्य छठ नदी घाट है, जहां छठ पूजा, पाउड़ी मेला और दुर्गा पूजा जैसे धार्मिक आयोजनों के दौरान हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। अब तक दोनों ओर पक्की सीढ़ियों के अभाव में श्रद्धालुओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सीढ़ी निर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.