Chakradharpur News: सीएससी संचालक से 25 हजार रुपये रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार
चक्रधरपुर, अक्टूबर 18 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर।बंदगांव थाना क्षेत्र में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालक से 25 हजार रुपये रंगदारी मांगने और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चाईबासा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महुलसाई गांव निवासी 39 वर्षीय सन्नी कुजूर उर्फ रौशन एक्का के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से तीन मोबाइल फोन और एक हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल जब्त की है। गिरफ्तार आरोपी को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले को लेकर चक्रधरपुर के एसडीपीओ डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी ने कहा कि बंदगांव थाना क्षेत्र के सीएससी संचालक गोविंद मुंडरी के मोबाइल पर 15 अक्टूबर को एक अज्ञात नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने सीएससी चलाने के नाम पर चार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.