Chakradharpur News: सीआरपीएफ 60वीं वाहिनी ने जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़े का किया शुभारंभ
चक्रधरपुर, नवम्बर 2 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़े के तहत सोमवार को 60वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की ओर से भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान वाहिनी के अधिकारियों, जवानों और स्थानीय नागरिकों ने भगवान बिरसा मुंडा के साहस, संघर्ष और बलिदान को याद किया। मौके पर जनजातीय समाज की गौरवशाली विरासत, संस्कृति और परंपराओं के साथ स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों के योगदान पर प्रकाश डाला गया। उल्लेखनीय है कि 1 से 15 नवंबर तक जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत सीआरपीएफ की ओर से जनजातीय संस्कृति, कला और परंपराओं के संरक्षण को लेकर विभिन्न जागरूकता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर विशेष क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.