चक्रधरपुर, अक्टूबर 8 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार और झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में 60 दिवसीय मेगा विधिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत चक्रधरपुर प्रखंड की सिलफोड़ी पंचायत में विधिक जागरूकता कार्यक्रम और डोर-टू-डोर सर्वे किया गया। अभियान के दौरान ग्रामीणों को श्रमिकों के अधिकार, बाल हितैषी योजनाएं, नशा पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं, दिव्यांगों एवं वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार और गरीबी उन्मूलन योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को बताया गया कि पात्र लोगों को नि:शुल्क कानूनी सलाह, अधिवक्ता और लोक अदालत के माध्यम से सुलह-समझौते की सुविधा मिलती है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: शिलफोरी पंचायत में 60 दिवसीय विधिक जागरूकता अ...