Chakradharpur News: सिलफोड़ी में 60 दिवसीय मेगा विधिक जागरूकता अभियान
चक्रधरपुर, सितम्बर 7 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर,संवाददाता राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं झालसा, रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, चाईबासा के तत्वावधान में 60 दिवसीय मेगा विधिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष मौहम्मद शाकिर एवं सचिव रवि चौधरी के मार्गदर्शन में रविवार को चक्रधरपुर प्रखंड की सिलफोड़ी पंचायत के ग्राम सिलफोड़ी में जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत अधिकार मित्रों ने डोर-टू-डोर भ्रमण कर 14 परिवारों से संपर्क किया। इस दौरान वृद्धावस्था पेंशन, मैया सम्मान योजना, किसान समृद्धि योजना, अबुआ आवास, पशुधन योजना, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं श्रमिक निबंधन जैसी सुविधाओं से वंचित लाभुकों को चिन्हित किया गया। यह भी पढ़ें- Chakrad...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.