Chakradharpur News: सिलफोड़ी में 17 परिवारों का सर्वे, सरकारी योजनाओं से वंचितों की हुई पहचान
चक्रधरपुर, सितम्बर 22 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर,संवाददाता 60 दिवसीय मेगा अभियान के तहत सोमवार को चक्रधरपुर प्रखंड के सिलफोड़ी गांव में डालसा की ओर से डोर-टू-डोर सर्वे किया गया। अधिकार मित्रों ने ग्रामीणों को नालसा की योजनाओं, पेंशन, राशन कार्ड, आधार, आयुष्मान, शिक्षा सहित अन्य सरकारी योजनाओं और नि:शुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी। सर्वे में 17 परिवारों का भ्रमण किया गया। इनमें कई परिवार राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, वृद्धावस्था पेंशन, मंईयां सम्मान, उज्ज्वला, आधार, पशुधन और पीएम आवास योजना से वंचित मिले। वहीं चार बच्चे विद्यालय नहीं जाने के कारण शिक्षा से वंचित पाए गए। अभियान में ढछश् पिंकी बोदरा, कर्ण कुंभकार और अनिता बोदरा शामिल रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.