Chakradharpur News: सिलफोड़ी में 15 परिवारों की समस्याएं दर्ज
चक्रधरपुर, सितम्बर 29 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। 60 दिवसीय मेगा अभियान के तहत चक्रधरपुर प्रखंड के सिलफोड़ी पंचायत में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से निशुल्क विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया। नालसा और झालसा के निर्देश पर आयोजित शिविर में ग्रामीणों को निशुल्क कानूनी सहायता और प्राधिकार की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। इस दौरान 15 परिवारों से संपर्क कर उनकी समस्याओं का लिखित प्रतिवेदन लिया गया। ग्रामीणों को आवेदन की छायाप्रति अपने पास सुरक्षित रखने की सलाह दी गई। प्राधिकार की ओर से समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और स्वयं सहायता समूह की सदस्य शामिल हुईं। कार्यक्रम को सफल बनाने में अधिकार मित्र श्वेता रवानी, राहुल प्रधान और रीना प्रधान का योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.