Chakradharpur News: सिलफोड़ी में योजनाओं की दी गई जानकारी
चक्रधरपुर, सितम्बर 27 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (नालसा) नई दिल्ली, झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) रांची एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) चाईबासा के निर्देश पर चल रहे 60 दिवसीय मेगा अभियान के तहत शनिवार को चक्रधरपुर प्रखंड के सिलफोड़ी पंचायत के सिलफोड़ी गांव में डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा मोहम्मद शाकिर और सचिव रवि चौधरी के निर्देश पर अधिकार मित्रों ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। अभियान के दौरान ग्रामीणों को वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन, श्रम कार्ड, आधार कार्ड, शिक्षा, आयुष्मान भारत, माईया सम्मान योजना, पीएम उज्ज्वला योजना, पीएम आवास सहित नालसा की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.