चक्रधरपुर, सितम्बर 8 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं झालसा, रांची के निर्देश पर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, चाईबासा मोहम्मद शाकिर एवं सचिव रवि चौधरी के मार्गदर्शन में प्राधिकार के तत्वावधान में 60 दिवसीय मेगा विधिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत सिलफोड़ी पंचायत के ग्राम सिलफोड़ी में अधिकार मित्रों द्वारा डोर-टू-डोर भ्रमण कर 14 परिवारों से संपर्क किया गया। भ्रमण के दौरान उन्हें वृद्धावस्था पेंशन, मैया सम्मान योजना, किसान समृद्धि योजना, अबुआ आवास, पशुधन योजना, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं श्रमिक निबंधन से वंचित लाभुकों को चिह्नित किया गया। इस अभियान में अधिकार मित्र राहुल प्रधान, श्वेता रवानी...