Chakradharpur News: सिलफोड़ी में अभियान के तहत डोर-टू-डोर सर्वे
चक्रधरपुर, सितम्बर 24 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश पर पश्चिमी सिंहभूम जिले में 60 दिवसीय मेगा विधिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चक्रधरपुर प्रखंड के सिलफोड़ी पंचायत में डोर-टू-डोर सर्वे कर ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और नि:शुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई। अधिकार मित्र पिंकी बोदरा, कर्ण कुंभकार एवं अनिता बोदरा ने 13 परिवारों का भ्रमण कर वृद्धा एवं विधवा पेंशन, राशन कार्ड, आधार कार्ड, श्रम कार्ड, आयुष्मान भारत, अबुआ आवास, मंईयां सम्मान, पीएम उज्ज्वला और पशुधन योजना समेत अन्य योजनाओं की जानकारी दी। अधिकार मित्रों ने वंचित परिवारों का विवरण संकलित कर संबंधित विभागों से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की और रिपोर्ट डालसा कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.